ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

आज शाम से बोरिंग रोड में ट्रैफिक बंद, चुनाव के कारण जिला प्रशासन का फैसला

PATNA : आज शाम 5 बजे के बाद पटना में वोटिंग खत्म होते ही बोरिंग रोड में ट्रैफिक व्यवस्था बदल जाएगी। पटना के बोरिंग रोड चौराहे से लेकर ए एन कॉलेज होते हुए पानी की टंकी वाली सड़

आज शाम से बोरिंग रोड में ट्रैफिक बंद, चुनाव के कारण जिला प्रशासन का फैसला
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आज शाम 5 बजे के बाद पटना में वोटिंग खत्म होते ही बोरिंग रोड में ट्रैफिक व्यवस्था बदल जाएगी। पटना के बोरिंग रोड चौराहे से लेकर ए एन कॉलेज होते हुए पानी की टंकी वाली सड़क का इस्तेमाल लोग नहीं कर सकेंगे। शाम 5 बजे के बाद इस रूट पर ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा और गाड़ियों को वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करना होगा। 


पटना जिले के लिए स्ट्रांग रूम एएन कॉलेज में बनाया गया है लिहाजा यहीं पर वोटिंग के बाद ईवीएम कलेक्ट किया जाना है। ईवीएम जमा करने के बाद जिले के 9 विधानसभा सीटों का ईवीएम एएन कॉलेज स्थिति में वज्र गृह में रखा जाएगा। सभी सीटों से आने वाली ईवीएम और पोलिंग पार्टी की मूवमेंट के कारण आम लोगों के लिए बोरिंग रोड की सड़क बंद रहेगी। विधानसभा क्षेत्रों से आने वाली गाड़ियों की संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। 


बोरिंग रोड पर यातायात तब तक बंद रहेगा जब तक सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम एएन कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में जमा नहीं कर ली जाती है। इस दौरान प्रशासन ने लोगों को वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करने को कहा है। बोरिंग रोड की ओर से जाने वाली गाड़ियों को बोरिंग रोड चौराहे से बोरिंग कैनाल रोड होते हुए राजापुल के रास्ते डाइवर्ट किया जाएगा जबकि कुर्जी मोड़ और पाटलिपुत्र की तरफ से आने वाली गाड़ियों को भी दीघा आर ब्लॉक रोड होते हुए मूव कराया जाएगा। कुर्जी मोड़ से बोरिंग रोड आने वाली गाड़ियों को पाटलिपुत्र गोलंबर तक आने की इजाजत होगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें