ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़ाया सिपाही सस्पेंड, सहमति से संबंध की बात महिला सिपाही ने कबूली

PATNA : पटना में जिस महिला सिपाही ने अपने साथ रेप को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी उसने अब यू टर्न ले लिया है। महिला सिपाही ने जांच के दौरान 161 के तहत जो बयान दर्ज कराया है उसमें

महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़ाया सिपाही सस्पेंड, सहमति से संबंध की बात महिला सिपाही ने कबूली
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना में जिस महिला सिपाही ने अपने साथ रेप को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी उसने अब यू टर्न ले लिया है। महिला सिपाही ने जांच के दौरान 161 के तहत जो बयान दर्ज कराया है उसमें कहा है कि वह अपनी मर्जी से होटल गई थी। सिपाही राजीव उसे जबरन नहीं ले गया था। पति ने फोन पर कुछ कह दिया था इसलिए वह टेंशन में आ गई थी। कोर्ट में भी महिला सिपाही का बयान 164 के तहत रिकॉर्ड कराया गया है हालांकि उसने अपना मेडिकल टेस्ट कराने से इंकार कर दिया है। महिला सिपाही ने यह बात जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को भी लिखकर दे दिया है। 

उधर महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़े गए सिपाही राजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। 376 का केस दर्ज होने और उसके जेल जाने के बाद सहरसा एसपी ने यह कार्रवाई की है। सहरसा एसपी ने बताया है कि सिपाही राजीव के बारे में पुलिस लाइन से पूरी जानकारी मांगी गई है। राजीव रविवार तक सहरसा पुलिस लाइन में था। सोमवार को बिना छुट्टी के ही वहां से गायब हो गया। सहरसा एसपी अब इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जबकि महिला सिपाही के बयान के बाद सिपाही राजीव के लिए अब राहत की खबर है। 


राजीव सहरसा पुलिस लाइन में है जबकि महिला सिपाही का सासाराम में महिला बटालियन के अंदर तैनात है। सासाराम में ही दोनों की दोस्ती हुई थी। 4 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों को पुलिस ने पटना के एक होटल से पकड़ा था। महिला सिपाही ने जिस तरह सहमति से संबंध की बात कही है इस मामले में अब राजीव को राहत मिलनी तय है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें