ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद

पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज और बिहार दिवस समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। ईद की नमाज में 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। गेट नंबर 4,5,6,7,8,9,10 से नमाजी गांधी मैदान में नमाज पढ़ने के लिए प्रवेश करेंगे।

बिहार न्यूज
गांधी मैदान में तैयारी जोरों पर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज और बिहार दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने ऐतिहासिक गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इन दोनों आयोजनों को लेकर 17 मार्च से गांधी मैदान को आम जनता के लिए बंद किया गया है। 


पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज और बिहार दिवस समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। ईद की नमाज में 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। गेट नंबर 4,5,6,7,8,9,10 से नमाजी गांधी मैदान में नमाज पढ़ने के लिए प्रवेश करेंगे। तीन दिवसीय बिहार दिवस (22 से 24 मार्च) और ईद की तैयारी गांधी मैदान में साथ-साथ चल रही है। इसके लिए 17 मार्च से ईद की पूर्व संध्या तक गांधी मैदान आम लोगों के लिए बंद रहेगा। 


गांधी मैदान 17 मार्च से 24 मार्च तक बंद रहेगा। इन 8 दिनों तक मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉकर्स एवं अन्य प्रयोजनों से आने वाले व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है। पटना कमिश्नर ने यह आदेश जारी किया है। पटना के गांधी मैदान में 20 अथवा 21 मार्च को (चांद दिखने के अनुसार) ईद उल फितर की नमाज़ और 22-24 मार्च, 2026 को बिहार राज्य परियोजना परिषद्, पटना द्वारा बिहार दिवस समारोह-2026 का आयोजन किया जाना है। उक्त दोनों समारोह पटना के गाँधी मैदान में वृहद स्तर पर मनाया जाता है। उक्त दोनों आयोजन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा गांधी मैदान में आवश्यक तैयारियां की जा रही है। जिसे लेकर यह व्यवस्था लागू की गयी है।  


ईद उल फितर की नमाज और बिहार दिवस समारोह के आयोजन को लेकर गांधी मैदान में आवश्यक तैयारियाँ की जा रही है। ईद उल फितर की नमाज अदा करने एवं बिहार दिवस समारोह-2026 के मद्देनजर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं पूर्व आवश्यक तैयारियों को लेकर पटना के गांधी मैदान को 17.03.2026 से 24.03.2026 तक मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉकर्स तथा अन्य प्रयोजनों से आनेवाले व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णरूपेण सभी गतिविधियाँ  बंद रहेगा।


ईद उल फितर की नमाज़ एवं बिहार दिवस समारोह-2026 के आयोजन की पूर्व आवश्यक तैयारियां किये जाने के लिए केवल संबंधित पदाधिकारियों / कर्मियों के लिए गांधी मैदान, पटना में प्रवेश की अनुमति रहेगी। साथ ही दिनांक 20 या 21 मार्च, 2026 को प्रस्तावित ईद उल फितर की नमाज़ अदा किये जाने के लिए नमाजियों के प्रवेश हेतु गाँधी मैदान, पटना खुला रहेगा एवं दिनांक 22.03.2026 से 24.03.2026 तक बिहार दिवस समारोह-2026 कार्यक्रम के दौरान आमजनों के प्रवेश के लिए गाँधी मैदान खुला रहेगा। यह आदेश दिनांक 17.03.2026 से 24.03.2026 तक के लिए प्रभावी रहेगा।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें