ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पटना: बीच नदी में पलटी नाव, 8 लोग डूबे

PATNA CITY: बड़ी खबर पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली घाट की है, जहां रविवार देर रात नाव पलटने से 8 लोग नदी में डूब गए। इसमें पांच बच्चे भी शामिल थे। घटना के बाद आठ लोगों मे

पटना: बीच नदी में पलटी नाव, 8 लोग डूबे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA CITY: बड़ी खबर पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली घाट की है, जहां रविवार देर रात नाव पलटने से 8 लोग नदी में डूब गए। इसमें पांच बच्चे भी शामिल थे। घटना के बाद आठ लोगों में 6 लोग गंगा की लहरों से सकुशल निकले, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लोग गंगा पार जा रहे थे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई।


बताया जा रहा है कि नाव पर स्कॉर्पियो गाड़ी भी सवार थी। स्कॉर्पियों में चार-पांच बच्चे सहित 8 लोग सवार थे। यह गाड़ी दियारा क्षेत्र में बारात जा रही थी। एक ही नाव पर 3 चार चक्का वाहन लादकर उसे गंगा पार कराया जा रहा था। जैसे ही नाव गंगा किनारे घाट से निकली, वैसे ही करीब 15 फीट की दूरी पर नाव पर से एक स्कॉर्पियो गंगा में जा गीरी।


मामला नदी थाना क्षेत्र की जेठूली घाट की है। यहां पर एक नाविक करीब तीन-चार चक्का वाहन को अपने नाव पर लादकर गंगा पार ले जाने वाला था कि नाव पर से स्कॉर्पियो गाड़ी गंगा में जा गिरी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि गाड़ी में करीब चार पांच बच्चे और लोग भी शामिल थे। मौके पर स्थानीय थाना पुलिस और फतुहा डीएसपी मौके वारदात पर पहुंच चुके हैं और वहां मामले की जांच में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि जो स्कॉर्पियो गंगा में गिरी है, वह पटना से दियारा क्षेत्र में बारात के रूप में जा रही थी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें