ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पटना एयरपोर्ट पर 23 करोड़ की लागत से होगा एटीसी टावर का निर्माण, मिलेगी कई सुविधा

PATNA: पटना एयरपोर्ट को नया रूप दिया जा रहा है। दरअसल, यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसको देखते हुए यह काम हो रहा है। अब एयरपोर्ट पर 25 मीटर ऊंचा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीस

पटना एयरपोर्ट पर 23 करोड़ की लागत से होगा एटीसी टावर का निर्माण, मिलेगी कई सुविधा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना एयरपोर्ट को नया रूप दिया जा रहा है। दरअसल, यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसको देखते हुए यह काम हो रहा है। अब एयरपोर्ट पर 25 मीटर ऊंचा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर का निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। इसमें लगभग 23 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए जाएंगे। इससे एटीसी टावर से एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन की कैपेसिटी बढ़ जाएगी। टावर में लगे अत्याधुनिक एप्लायंस और रडार से 500 किलोमीटर दूर से ही उड़ानों का नियंत्रण हो सकेगा। अगर रनवे बिजी होगा तो पायलट को इसकी सूचना भी पहले ही मिल जाएगी। इस हिसाब से वह उड़ानों की स्पीड को नियंत्रित कर सकेंगे। 


आपको बता दें, देश में 12 ऐसे एयरपोर्ट हैं, जो काफी व्यस्त रहते हैं। इन्ही में पटना एयरपोर्ट भी शामिल है। यहां फ्लाइट से ट्रैवेल करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया पटना एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल भवन सहित दूसरे भवन बना रहा है। बता दें कि इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर अलग से कोई एटीसी टावर नहीं था। एयरपोर्ट भवन स्थित एटीसी कार्यालय से उड़ानों का संचालन किया जा रहा था। एयरपोर्ट पर एटीसी टावर के निर्माण के बाद वहां से दोगुने संख्या में फ्लाइट उड़ान भर सकेगी। 


पटना एयरपोर्ट पर बनने वाले 25 मीटर ऊंचे टावर में रडार सहित कई एप्लायंस लगेंगे। 360 डिग्री में एटीसी अधिकारी और कर्मी उड़ानों का संचालन देख सकेंगे। इसको बनाने में 23 करोड़ रुपये की लागत लगेगी। फ्लाइट का संचालन आसानी से हो सकेगी। 


इसको लेकर एएआइ के अधिकारी ने बताया कि एटीसी टावर एयरपोर्ट के बीचोबीच बनाया जा रहा है। टावर के ऊपरी हिस्से में एटीसी कर्मी बैठ सकेंगे। एटीसी कर्मी 360 डिग्री में उड़ानों का संचालन देख सकेंगे। टावर में काम्युनिकेशन, नेविगेशन और सर्विलांस के एप्लायंस लगाए जाएंगे। इससे कई फायदे मिलेंगे। हर मौसम में फ्लाइट उड़ान भर सकेगी। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें