ब्रेकिंग
पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर

WEST CHAMPARAN: रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

पश्चिमी चम्पारण के रामनगर प्रखंड के गुदगुदी पंचायत में तेंदुए के पग मार्क मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी और गश्त कर रही है।

bihar
खेतों में मिला पग मार्क
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

WEST CHAMPARAN: पश्चिमी चम्पारण जिले के रामनगर प्रखंड अंतर्गत गुदगुदी पंचायत में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रिहायशी इलाके के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना सामने आई। खेतों में तेंदुए के पग मार्क मिलने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। लोग अपने घरों से निकलने में भी एहतियात बरत रहे हैं।


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह खेतों की ओर जाने के दौरान तेंदुए के पग मार्क देखे गए, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के चिंउटाहा वन प्रक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और पग मार्क के आधार पर तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करने में जुट गई। वन विभाग का प्रारंभिक अनुमान है कि तेंदुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगल से भटककर रिहायशी इलाके की ओर पहुंच गया है।


वन विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे खेतों में अकेले न जाएं, बल्कि समूह में ही जाएं। खासकर उन लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है, जो मवेशियों के लिए चारा लाने खेतों की ओर जाते हैं।


गुदगुदी पंचायत के मुखिया प्रमोद ठाकुर ने बताया कि तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है। साथ ही ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें