ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

बेतिया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने नौतन रोड जाम कर किया हंगामा

बेतिया के बसवरिया निवासी 21 वर्षीय राहुल कुमार की नौतन में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बेतिया–नौतन मुख्य मार्ग जाम कर आगजनी की। मृतक की मां ने 6 नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

बिहार
हत्या से सनसनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH: बेतिया में 21 वर्षीय युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच  गया। मृतक की पहचान बसवरिया निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। घात लगाए बैठे बदमाशो ने हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें मोतिहारी के रहमनानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


हत्या की खबर फैलते ही गुरुवार शाम बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। बसवरिया में बेतिया–नौतन मुख्य मार्ग को बांस-बल्लियों से जाम कर दिया गया और सड़क के बीच आगजनी शुरू कर दी गई। करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।


सूचना मिलने पर नौतन और आसपास के इलाकों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। भीड़ को शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद अधिकारियों के समझाने पर जाम हटाया गया और सड़क पर आवागमन बहाल हो सका।


मृतक की मां कमलावती देवी ने नौतन थाना में आवेदन देकर बसवरिया और सनसरैया गांव के छह लोग अंबेडकर पटेल, ऋतिक कुमार, बबलू पटेल, गोलू यादव, अमित यादव और झुनझुन कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके साथ ही 5–6 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार झुनझुन कुमार राहुल को घर से बुलाकर ले गया। नौतन थाना क्षेत्र के बगही लोहिया पुल के पास सभी आरोपी पहले से घात लगाए बैठे थे।


जैसे ही राहुल अपनी बाइक से वहां पहुंचा, आरोपितों ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद लोहे के रॉड और बाइक की शॉकर पाइप से उसके सिर पर लगातार वार किया गया। सिर बुरी तरह कुचल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी खुद परिजनों को फोन कर बोले कि राहुल का एक्सीडेंट हो गया है। परिजन मौके पर पहुंचे और राहुल को GMCH ले गए। हालत नाजुक देखकर उसे मोतिहारी के रहमनानिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


नौतन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हमला पूरी तरह योजनाबद्ध था। पुलिस अब झुनझुन की भूमिका, सभी आरोपितों के बीच संबंध, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित विवादों के आधार पर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि हत्या अत्यंत क्रूर तरीके से की गई है और सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है।


राहुल की मौत से बसवरिया और नौतन इलाके में शोक का माहौल है। परिवार का आरोप है कि राहुल को साजिश के तहत बुलाकर मारा गया। उसकी मां कमलावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर SDPO विवेक दीप ने बताया कि सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। नौतन थाना में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें