बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति: मुजफ्फरपुर टेक्सटाइल पार्क में हाई स्पिरिट कमर्शियल वेंचर्स का उद्घाटन उधर पति दुबई गया इधर सास और ननद को खिला दिया नींद की गोली, आशिक को घर पर बुलाकर रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई बहू Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं
14-Jan-2025 03:05 PM
By First Bihar
DESK: बिहारी टार्जन राजा यादव ने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगाई। जिसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राजा यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रामदेव बाबा के साथ अपनी फोटो शेयर किया है। एक वीडियो में वो बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगा रहे हैं तो दूसरे में बाबा रामदेव अपनी कार में बैठे है और राजा यादव उनकी कार के साथ दौड़ रहे हैं। उनकी कार का पीछ करते हुए राजा यादव आगे निकल गये। जिसके बाद बिहार टार्जन राजा यादव के फिटनेस की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
बिहारी टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव का वीडियो इन समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस बिहारी टार्जन के वीडियो को वैसे भी खूब पसंद करते हैं अब बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगाने और योगा करने का वीडियो राजा का वायरल हो रहा है जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। बिहार से आये राजा यादव ने बाबा रामदेव के साथ योग, आयुर्वेद पर भी चर्चा की और लोगों को इसे अपनाने को कहा।
बता दें कि बिहारी टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव बिहार के बगहा जिले का रहने वाला है। वो अपनी दौड़ की स्पीड और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार वो फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार वो योग गुरु बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। बाबा रामदेव से मुलाकात से राजा काफी प्रसन्न हैं। वो लोगों को भी योग और आयुर्वेद को अपनाने की बात कर रहे हैं।
वही बाबा रामदेव भी राजा यादव की दौड़ और उनके फिटनेस की जमकर तारीफ की और राजा यादव को योग का प्रशिक्षण भी दिया। वही बिहारी टार्जन राजा यादव योग गुरु से मुलाकात के दौरान उन्हें पहलवानी के टिप्स भी देते दिखे। राजा यादव की दौड़ की स्पीड को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। बाबा रामदेव ने राजा यादव की खूब तारीफ की। एक्स यूजर अभिषेक कुमार ने लिखा की टार्जन ने एक नई उड़ान भर ली है। पवन यादव ने कहा कि एक नई उड़ान की ओर बिहारी टार्जन. वही अर्जून कुमार ने कहा कि बहुत खूब ऐसी ही तरक्की करते रहो।
#biharitarzan pic.twitter.com/gFSpl6YAKV
— Raja Yadav (@RajaYadavfitnes) January 14, 2025
#biharitarzan pic.twitter.com/BEyebQ5Mur
— Raja Yadav (@RajaYadavfitnes) January 12, 2025
स्वामी रामदेव बाबा जी #biharitarzan pic.twitter.com/34JOOCU1e1
— Raja Yadav (@RajaYadavfitnes) January 12, 2025
— Raja Yadav (@RajaYadavfitnes) January 12, 2025