ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में अलर्ट.. नालंदा के रोपवे, जू-सफारी समेत कई पर्यटन स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। कई पर्यटन स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Pahalgam Terror Attack
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में अलर्ट
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार पुलिस अलर्ट पर है। बिहार के पर्यटन स्थलों की सुरक्षा टाइट कर दी गई है। राजगीर के रोपवे, जू-सफारी, नेचर-सफारी के साथ ही वनों और पहाड़ों पर स्थित तीर्थस्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


पर्यटन स्थलों पर पुलिस की गश्ती भी तेज कर दी गई है। राजगीर की पंच पहाड़ियों के साथ ही विश्व शांति स्थल, अशोक स्तूप, वेणुवन, बौद्धिस्टों का मक्का-मदीना माना जानेवाला वल्चर पीक के हर स्थल पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किये हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार पुलिस महकमे ने तत्काल अहम बैठक कर सुरक्षा के लिए कई अहम निर्णय लिये और तुरंत उन्हें अमल में लाया गया। बिहार के वनों से लेकर नालंदा खंडहर, राजगीर, पावापुरी समेत जिले के अन्य टूरिस्ट प्लेस के चप्पे- चप्पे पर नजर रखने के लिए कई उच्चस्तरीय टीमों का गठन किया गया है।


राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राजगीर, नालंदा, पावापुरी समेत जिले का कोई भी पर्यटक स्थल पर आतंकी हमला का कभी इतिहास नहीं रहा है। बावजूद, उनकी संवेदनशीलता को किसी भी सूरत में हल्के में लेने की भूल नहीं की जा सकती है। ऐसे में सभी स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें