ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

नीतीश नहीं होंगे पीएम पद के उम्मीदवार, ललन सिंह ने कर दिया साफ़

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी की चर्चा के बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। ललन सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे।

नीतीश नहीं होंगे पीएम पद के उम्मीदवार, ललन सिंह ने कर दिया साफ़
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी की चर्चा के बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। ललन सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। उन्होंने नीतीश के पीएम पद के चेहरा वाली सभी आत्क़ाओं पर पूर्णविराम लगा दिया है। सिंह का कहना है कि जेडीयू का लक्ष्य बहुत बड़ा है, लेकिन नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना पार्टी का लक्ष्य नहीं है। 




ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू का लक्ष्य है बीजेपी के खिलाफ देश भर की सभी पार्टीयों को एकजुट कर एक मंच पर लाना और एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करना। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के कभी उम्मीदवार नहीं है। यह मीडिया के दिमाग की उपज है एक एजेंडा के तहत इसे चलाया जा रहा है।  




राष्ट्रीय परिषद की बैठक पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों से विमर्श विचार किया जाएगा और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। जदयू का स्टैंड साफ है कि नीतीश कुमार देश के सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं है। वहीं, जेडीयू ऑफिस में जो पोस्टर बदले गए हैं, उसपर ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2014 से अभी तक जो भी वादा किया वह पूरा नहीं हुआ। नीतीश कुमार ने बिहार में 17 सालों तक शासन किया, कोई जुमला नहीं चलाया जो वादा उन्होंने किया उसे पूरा किया। इसीलिए ऑफिस में नए पोस्टर लगाए गए हैं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें