Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत को सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि निशांत जी को घर बसा लेना चाहिए . नेता प्रतिपक्ष की सलाह पर जेडीयू ने भी बदले में एक सलाह दिया है. नीतीश कुमार की पार्टी ने कहा है कि तेजस्वी यादव को अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव को सुझाव और सलाह देनी चाहिए.
तेजप्रताप यादव को सुझाव और सलाह की है जरूरत-जेडीयू
जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. निशांत जी को घर बसा लेना चाहिए पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को अपने परिवार में बड़े भाई तेजप्रताप यादव को सुझाव और सलाह देनी चाहिए। तेजस्वी यादव के रहते हुए सभ्य एवं सुसंस्कृत परिवार की बेटी को घर बसाने के बजाय घर से बाहर रहने के लिए विवश है।
तेजस्वी की पहचना पिता से है, निशांत ने इंजीनिरिंग की पढ़ाई की है
जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने आगे कहा कि, तेजस्वी यादव को निशांत कुमार को राजनीति में आने की सलाह देने की आवश्यकता नहीं है. तेजस्वी यादव की पहचान अपने पिता लालू प्रसाद और राजद के उतराधिकारी के रूप में है. निशांत कुमार इंजीनियरिंग पास हैं और प्रगतिशील विचारधारा के व्यक्ति हैं. भारतीय संविधान देश के प्रत्येक व्यक्ति को राजनीति में शामिल होकर देश एवं समाज सेवा करने की आज़ादी देता है. निशांत कुमार को राजनीति में शामिल होने के लिए स्वयं फैसला करना है।




