ब्रेकिंग
पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा

नीतीश के करीब अब चुनिंदा लोग ही जायेंगे: हिजाब प्रकरण में धमकी मिलने के बाद बिहार सीएम की सुरक्षा बढायी गई, आया नया फरमान

बिहार सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा हिजाब प्रकरण में धमकी मिलने के बाद और कड़ी कर दी गई है। अब सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही उनके करीब जाने की अनुमति होगी। खुफिया एजंसियों के इनपुट के आधार पर एसएसजी की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

bihar
बढ़ाई गई मुख्यमंत्री की सुरक्षा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: आयूष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींच कर विवादों में पड़े बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है. सरकारी सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक नीतीश कुमार को अब और सख्त सेक्यूरिटी घेरे में रखा जायेगा और बेहद खास लोगों को ही उनके करीब जाने की इजाजत होगी. सरकारी सूत्र बता रहे हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री को अंतर्राष्ट्रीय डॉन ने धमकी दी है, लिहाजा उनकी सुरक्षा को लेकर नये बंदोबस्त किये गये हैं. 


बता दें कि हिजाब प्रकरण के बाद नीतीश कुमार को कई जगहों से धमकी मिलने की बात सामने आयी है. पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर नीतीश कुमार को धमकी दी है. बिहार पुलिस ने नीतीश कुमार को धमकी देने के मामले में एफआईआर भी दर्ज किया है और जांच पड़ताल शुरू की है., 


खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट 

नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियों से भी इनपुट मिले हैं. लिहाजा बिहार पुलिस के डीजीपी समेत दूसरे आला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की और सुरक्षा घेरा कड़ा करने का फैसला लिया गया है. पुलिस को आशंका है कि हिजाब प्रकरण के बाद कुछ असामजिक और अपराधिक तत्व नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. 


चुनिंदा लोगों को करीब जाने की इजाजत होगी

बिहार के मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा एसएसजी (स्पेशल सेक्यूरिटी ग्रुप) का है. इस ग्रुप को बिहार पुलिस ने खास तौर पर तैयार किया है. नीतीश की सुरक्षा कर रहे एसएसजी का घेरा अब पहले से ज्यादा सख्त होगा. इस संबंध में बिहार के सभी सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को भी निर्देश दिया गया है. 


सूत्रों के मुताबिक पुलिस मुख्यालय ने तय किया है कि मुख्यमंत्री के करीब जाने की इजाजत अब कुछ खास लोगों को ही होगी. राज्य सरकार के मंत्रियों और कुछ बड़े अधिकारियों के अलावा अब दूसरे लोग मुख्यमंत्री के करीब नहीं जा पायेंगे. अगर विशेष परिस्थिति में किसी को सीएम के पास जाना है तो पहले उनकी पूरी जांच-पड़ताल की जायेगी. उसके बाद ही मुख्यमंत्री के पास जाने की इजाजत दी जायेगी.अगर बिहार के मुख्यमंत्री किसी संवेदनशील इलाके में जाते हैं तो उसके लिए भी अलग से व्यवस्था की जायेगी. पुलिस मुख्यमंत्री के दौरों को लेकर विशेष सतर्कता बरतेगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें