ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Neha Singh Rathore: पहलगाम हमले पर देश विरोधी पोस्ट करना पड़ा भारी, नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ पटना में FIR दर्ज

Neha Singh Rathore: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गायिका नेहा सिंह राठौड़ की विवादित टिप्पणी के खिलाफ बवाल जारी है। लखनऊ के बाद अब पटना के गांधी मैदान थाने में सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

 Neha Singh Rathore
नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ पटना में FIR दर्ज
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Neha Singh Rathore: हमेशा सुर्खियों में रहने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ एक बार फिर से विवादों में हैं। पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने पटना के गांधी मैदान थाने में नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


कृष्ण सिंह कल्लू ने अपनी शिकायत में कहा है कि ''यह (नेहा सिंह राठौड़) पाकिस्तान की एजेंट के तौर पर काम कर रही है। उनके द्वारा देश में भड़काने का काम किया जा रहा है, जिसके कारण सोमवार को पटना के गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज किया गया है। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने अपनी शिकायत में लोक गायिका की गिरफ्तारी की मांग की है।'' बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने अपनी शिकायत में लिखा, "नेहा सिंह राठौड़ द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश विरोधी टिप्पणी की गई। यह इस बात का संकेत है कि नेहा सिंह राठौड़ पाकिस्तान से मिली हुई हैं।''


आपको बता दें कि नेहा ने अपने एक्स अकाउंट पर कई विवादित पोस्ट किए और वीडियो भी डाला। उन पर आरोप है कि उन्होंने धर्म जाति के आधार पर लोगों को भड़काने का काम किया। नेहा ने पुलवामा आतंकी हमले में मृतकों को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही देश विरोधी टिप्पणी भी की। 


 इससे पहले लखनऊ में नेहा सिंह राठौड़ पर 11 धाराओँ में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद लोक गायिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, मेरे ऊपर FIR हो गई है, होनी भी चाहिए। एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है! लोकतंत्र का साइज़ तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई! धन्यवाद। दरअसल नेहा सिंह राठौड़ ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद अपने एक्स अकाउंट पर कई पोस्ट शेयर किए थे। जिसके बाद पाकिस्तान के लोग नेहा के पोस्ट को भारत के विरोध में इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं नेहा का पोस्ट पाकिस्तान में काफी वायरल हो रहा है

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें