ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

नए साल में बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, नीतीश सरकार देगी बकाया वेतन

PATNA : नए साल में बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। नीतीश सरकार ने राज्य के शिक्षकों के वेतन के लिए 3350 करोड़ों रुपए जारी किए हैं। इसके बाद शिक्षकों का बकाया वेतन

नए साल में बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, नीतीश सरकार देगी बकाया वेतन
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : नए साल में बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। नीतीश सरकार ने राज्य के शिक्षकों के वेतन के लिए 3350 करोड़ों रुपए जारी किए हैं। इसके बाद शिक्षकों का बकाया वेतन मिलना तय हो गया है। नए साल में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय संस्था के अंदर आने वाले शिक्षकों और उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के साथ-साथ ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और प्रधानाध्यापकों को बकाया वेतन सरकार देने जा रही है। 


सरकार के इस फैसले के बाद बिहार के ढाई लाख से ज्यादा शिक्षकों को बकाया वेतन मिल पाएगा। सरकार की तरफ से जो पैसे जारी किए गए हैं उसमें 12.19 अरब रुपए दिसंबर महीने के वेतन के लिए जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार ने इसकी जानकारी महालेखाकार को दी है। इस फैसले के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022–23 में समग्र शिक्षा अभियान योजना के तहत कार्यरत शिक्षकों को वेतन देने के लिए केंद्र की तरफ से कम राशि उपलब्ध होने के कारण राज्य अपने स्तर से सहायक अनुदान मांग में एक खरब 39 अरब 41 करोड़ 88 लाख रुपए स्वीकृत कर रही है। 


आपको बता दें कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत जो शिक्षक छात्रों को पढ़ाते हैं उन्हें केंद्र और राज्य की तरफ से मिलने वाली राशि से ही भुगतान किया जाता है। इस मामले में राज्य सरकार लंबे अरसे से यह कहते आई है कि केंद्र की तरफ से पूरा हिस्सा नहीं लिया जाता। एक बार फिर से राज्य सरकार ने बकाए वेतन के भुगतान के लिए अपने स्तर से पहल की है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें