Hindi News / bihar / nawada-news / नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक...

नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बिहार के नवादा जिले में तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated May 12, 2026, 10:32:22 PM

बिहार न्यूज

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फ़ोटो सोशल मीडिया

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में मंगलवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। अलग-अलग प्रखंडों में हुई इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


नवादा में मंगलवार की शाम मौसम ने अचानक भयावह रूप ले लिया। तेज आंधी और बारिश के दौरान अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


पहली घटना अकबरपुर प्रखंड के शकरपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय किसान नरेश सिंह खेत देखने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश और बिजली कड़कने लगी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


दूसरी घटना नया गांव में हुई, जहां 55 वर्षीय छोटे रविदास खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उन पर भी बिजली गिर गई, जिससे उनकी जान चली गई। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीसरी घटना नरहट प्रखंड में सामने आई। यहां करीब 50 वर्षीय गिरिजा देवी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों घटनाओं की सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।


मौसम ऑरेंज अलर्ट- पश्चिमी चंपारण में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट