Hindi News / bihar / nawada-news / Bihar Crime: शौहर ने पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, महिला गंभीर...

Bihar Crime: शौहर ने पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

Bihar Crime News: नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी पर चाकू से हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 17, 2026, 1:55:13 PM

Bihar Crime: शौहर ने पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

- फ़ोटो

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.


यह पूरा मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनिया बीघा गांव का है, जहां बुधवार को यह वारदात हुई. घायल महिला की पहचान 27 वर्षीय तमन्ना बेगम के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम जहांगीर आलम बताया जा रहा है.


जानकारी के अनुसार तमन्ना बेगम की शादी करीब 12 साल पहले जहांगीर आलम से हुई थी. दोनों की दो बेटियां हैं. शादी के बाद पति गुजरात में रहकर काम करता था और पत्नी को भी अपने साथ रखता था.


परिजनों का आरोप है कि गुजरात में रहने के दौरान जहांगीर अक्सर तमन्ना के साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था. पति के व्यवहार से परेशान होकर तमन्ना करीब एक साल पहले अपने मायके बनिया बीघा आकर रहने लगी थी.


बताया जा रहा है कि बुधवार को आरोपी पति अचानक बिना बताए अपने ससुराल पहुंच गया. उस समय तमन्ना घर के काम में व्यस्त थी. इसी दौरान पति ने पीछे से आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया.


हमले में तमन्ना के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं. महिला के सीने में गहरा जख्म हुआ है, जबकि जांघ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चाकू के वार किए गए हैं.


घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई. परिवार के लोग तुरंत घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया.


परिजनों के मुताबिक हमला करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है.