ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

Bihar Bhumi: बेतिया राज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 74 नए लोगों को नोटिस जारी

नरकटियागंज में बेतिया राज की भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए अंचल प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। 74 नए लोगों को नोटिस जारी किया गया, अब तक कुल 527 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है। 20 मार्च 2026 तक अपना पक्ष न रखने पर कठोर कार्रवाई होगी।

Bihar Bhumi
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Bhumi: बिहार के नरकटियागंज में बेतिया राज की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को रोकने के लिए अंचल प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को 74 नए अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया, जिससे अब तक कुल 527 लोगों को नोटिस मिल चुका है।


प्रशासन ने सभी को 20 मार्च 2026 तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है, इसके बाद संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर कार्रवाई शुरू की जाएगी। अंचलाधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि ताजा कार्रवाई में सेमरी, साठी बाजार, हिच्छोपाल, हरनिया, भेड़ीहारी, परसौनी, साठी, धर्मपुर, परोराहा और काला बरवा गांव के लोग शामिल हैं। यह कार्रवाई बिहार सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत की गई है।


प्रशासनिक जांच में पाया गया कि खाता संख्या चार से संबंधित सरकारी भूमि पर खेती के अलावा नहर, सड़क, विद्यालय, बगीचा, मदरसा और आवासीय मकान बनाकर व्यापक पैमाने पर कब्जा जमाया गया था। नोटिस प्रपत्र-एक के तहत अतिक्रमणकारियों को सूचित किया गया है।


अंचल प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कुल 829 लोगों को चिन्हित किया गया है। इसमें 386 शहरी और 141 ग्रामीण लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है, जबकि शेष 302 लोगों के विरुद्ध नोटिस तैयार किया जा रहा है। अब तक केवल 25 लोगों ने ही अंचल कार्यालय जाकर अपना पक्ष प्रस्तुत किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें