ब्रेकिंग
राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

लातेहार में पोस्टेड नालंदा के CRPF जवान की राइफल से चली गोली, मौके पर मौत

NALANDA : झारखंड के लातेहार में नालंदा के सीआरपीएफ जवान अभिषेक कुमार की मौत हो गयी. ड्यूटी के दौरान खुद की राइफल से चली गोली से घटना हुई है. होनहार बेटे की मौत से जिले के चंडी थाना क्षेत्र के जगतपु

लातेहार में पोस्टेड नालंदा के CRPF जवान की राइफल से चली गोली, मौके पर मौत
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA : झारखंड के लातेहार में नालंदा के सीआरपीएफ जवान अभिषेक कुमार की मौत हो गयी. ड्यूटी के दौरान खुद की राइफल से चली गोली से घटना हुई है. होनहार बेटे की मौत से जिले के चंडी थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव रो पड़ा.

घटना गुरुवार की शाम करीब सात बजे की है. मृतक जवान के बड़े भाई शक्ति कुमार  ने बताया कि अभिषेक सीआरपीएफ 214 बटालियतन में तैनात थे. उनकी पोस्टिंग लातेहार के ओरैया कैंप में था. गुरुवार की शाम वे ड्यूटी पर तैनात थे, उसी दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनकर उनके साथी दौड़े तो देखा कि अभिषेक के गन से फायरिंग हुई है और वह खून से लथपथ हैं.

तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. बटालियन के वरीय अधिकारियों द्वारा जवान के पिता उदय प्रताप सिंह को घटना की जानकारी दी गयी. उसके बाद गांव में कोहराम मच गया. रात में ही परिवार के लोग लातेहार रवाना हो गये. पोस्टमार्टम होने के बाद विशेष वाहन से जवान का शव गांव लाया जा रहा है. शनिवार की देर रात तक शव गांव पहुंचने की संभावना है.

 एक साल पहले हुई थी शादी

जवान अभिषेक की शादी एक साल पहले बड़े ही धूमधाम से की गयी थी.उनके पिता भी सीआरपीएफ में  हैं. उनकी पोस्टिंग गया के आमस में हैं. दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा अभिषेक हाल ही में गांव आया था और 12 दिसंबर को ही लातेहार गया था. एक सप्ताह गुजरे भी नहीं और उसकी मौत की सूचना से हर कोई सन्न हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें