Hindi News / bihar / nalanda / Bihar News: राजगीर मलमास मेला..बिप्रसे के 30 अफसरों की लगाई गई ड्यूटी, करेंगे...

Bihar News: राजगीर मलमास मेला..बिप्रसे के 30 अफसरों की लगाई गई ड्यूटी, करेंगे यह काम...

राजगीर में आयोजित होने वाले मलमास मेला को लेकर बिहार सरकार ने प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में भीड़ नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार प्रशासनिक service के 30 अधिकारियों की 12 मई से 15 जून तक प्रतिनियुक्ति की गई है।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated May 11, 2026, 1:48:39 PM

Bihar News, Rajgir Malmas Mela, राजगीर मलमास मेला, बिहार प्रशासनिक सेवा, 30 अधिकारी तैनात, भीड़ नियंत्रण, विधि व्यवस्था, सामान्य प्रशासन विभाग, नालंदा समाचार, धार्मिक मेला बिहार

- फ़ोटो Google

Bihar News: राजगीर में मलमास मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस मलमास मेले में देश-विदेश के श्रद्धालु आते हैं. मेला में प्रशासनिक व्यवस्था बनी रहे इसके लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारियों को तैनात किया गया है.

बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारियों को 12 मई से लेकर 15 जून तक के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. इन अधिकारियों के कंधों पर भीड़ नियंत्रण,विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी. अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति संबधी आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है.