ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार में अब हर घर गंगाजल, आज राजगीर में गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे नीतीश

PATNA : बिहार के कई जिलों से गंगा नदी होकर गुजरती है लेकिन कई जिले ऐसे भी हैं जहां गंगा नहीं पहुंच पाती। ऐसे जिलों में नीतीश सरकार ने गंगा जल पहुंचाने के लिए एक बड़ी योजना पर

बिहार में अब हर घर गंगाजल, आज राजगीर में गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे नीतीश
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के कई जिलों से गंगा नदी होकर गुजरती है लेकिन कई जिले ऐसे भी हैं जहां गंगा नहीं पहुंच पाती। ऐसे जिलों में नीतीश सरकार ने गंगा जल पहुंचाने के लिए एक बड़ी योजना पर काम शुरू किया था और अब यह योजना साकार होकर धरातल पर उतर चुकी है। राज्य में गंगा जल आपूर्ति योजना के तहत कई जिलों में गंगा नदी का पानी पहुंचाया गया है और आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा के राजगीर में इस योजना का लोकार्पण करेंगे। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 


मुख्यमंत्री के साथ इस लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सांसदों और विधायकों की भी मौजूदगी रहेगी। राजगीर में इस योजना का लोकार्पण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा 28 नवंबर को नीतीश कुमार गया और बोधगया में इस योजना का लोकार्पण करने वाले हैं। इस योजना के तहत पहले चरण में नालंदा गया और बोध गया में गंगा जल पहुंचाया गया है। दूसरे चरण में अगले साल जून महीने तक के नवादा में ही गंगा जल पहुंच जाएगा। 


गंगा जल आपूर्ति योजना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। राज्य सरकार के 'जल-जीवन- हरियाली' अभियान के तहत गंगा नदी के अधिशेष पानी को दक्षिण बिहार के उन शहरों में ले जाकर पेयजल के रूप में उपयोग करने की अनूठी परिकल्पना है जहां पेयजल का संकट है। साल 2019 में गया में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में गंगा जल आपूर्ति योजना को मंजूरी दी गई। जल संसाधन विभाग ने तीन साल से कम समय में इसे पूरा करा दिया। गंगा जल पाइपलाइन के जरिये 151 किमी सफर तय करके राजगीर, गया और बोधगया के जलाशयों में पहुंच गया है। यहीं से ट्रीटमेंट कर शुद्ध पेयजल के रूप में रोज लाखों लोगों को मुहैया कराया जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें