ब्रेकिंग
बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

बियर की बड़ी खेप के साथ मुखिया गिरफ्तार, चुहवा सहित 4 शराब तस्करों को भी पुलिस ने दबोचा

नालंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकटपुरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश मिस्त्री समेत 4 शराब तस्करों को बियर की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। इस बड़ी खेप को दशहरा में खपाने की योजना थी। दिवाली और चुनाव के लिए भी बियर स्टॉक करने में धंधेबाज लगे थे

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: पर्व-त्योहार और चुनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चला रही है। इसी के तहत बिहार थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकटपुरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश मिस्त्री सहित 4 शराब तस्करों को बियर की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है. 


मुखिया और उसके सहयोगियों ने बियर की खेप को कचरा प्रबंधन के नवनिर्मित भवन के गोदाम और कार में छिपकर रखा था। सदर डीएसपी नुरुल हक ने मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ़र्न्स कर बताया कि बिहार थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान एक मारूति वैन की तलाशी में 53 कार्टून बियर मिला। जिसकी निशानदेही पर उपरांवां गांव स्थित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन में छापेमारी की गयी।


जहाँ से 60 कार्टून और 15 बोतल अतिरिक्त बियर बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान राजकुआं निवासी नकटपुरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश मिस्त्री मिस्त्री, रूपेश यादव उर्फ चुहा, कस्तूरी यादव और तुलसी यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस धंधे से और कौन-कौन से लोग जुड़े हैं इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस इन शराब तस्करों का इतिहास खंगालने में लगी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें