ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

कानपुर से नालंदा लौटा इंजीनियर निकला कोरोना पॉजिटिव, घर से ससुराल तक दो गांवों में मचा हड़कंप

NALANDA : नालंदा जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो चुकी है।जिले में कोरोना का खौफ सर चढ़ कर बोल रहा है। यूपी के कानपुर जिले से लौटे युवक ने राजगीरवासियों की चिंता बढ़

कानपुर से नालंदा लौटा इंजीनियर निकला कोरोना पॉजिटिव, घर से ससुराल तक दो गांवों में मचा हड़कंप
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA : नालंदा जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो चुकी है।जिले में कोरोना का खौफ सर चढ़ कर बोल रहा है। यूपी के कानपुर जिले से लौटे युवक ने राजगीरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।शुक्रवार  को जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के करमूबीघा गांव के 30 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक के घर से ससुराल तक हड़कंप मच गया है। दोनों गावों मे कोरोना का डर लोगों को सताने लगा है।


संक्रमित युवक कानपुर से 28 अप्रैल को लौटने के बाद बिना जांच कराए ही सीधा अपने घर लोदीपुर पंचायत के करमुबीघा गांव चला आया था। बाद में युवक को प्रशासन और पुलिस ने क्वारंटाइन करवाते हुए उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा था। कोरोना संक्रमित युवक कानपुर की एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। गांव वालों के मुताबिक पीड़ित ने गांव लौटने पर  बिना जांच कराए ही पूरी रात अपने घर पर बिताई। फिर 29 अप्रैल की सुबह खुदागंज थानाक्षेत्र के सीड़ारी गांव में अपनी ससुराल भी चला गया। बताया जाता है कि वह 30 अप्रैल  की सुबह फिर से वह अपने गांव करमुबीघा पहुंचा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा छबिलापुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने लोदी पंचायत क्षेत्र के स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन ले जाकर उसके ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेजा गया।


कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने करमूबीघा गांव निवासी संक्रमित युवक को सदर अस्पताल बिहारशरीफ आइसोलेशन वार्ड तथा उसके परिवार को भी इसी अस्पताल में जांच के लिए रखा है। करमुबीघा गांव को सील करने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। साथ ही संक्रमित के संपर्क भी तलाशे जा रहे हैं।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें