ब्रेकिंग
बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशन

बाढ़ राहत काम में लापरवाही पड़ी भारी, 8 के खिलाफ मामला दर्ज, विरोध में कर्मियों ने की हड़ताल

NALANDA: बाढ़ राहत काम में लापरवाही के आरोप में जिले के आठ सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ये केस जिलाधिकारी के निर्देश पर दर्ज किया गया है. डीएम के इस फैसले के विरो

बाढ़ राहत काम में लापरवाही पड़ी भारी, 8 के खिलाफ मामला दर्ज, विरोध में कर्मियों ने की हड़ताल
Rajnish Singh
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


NALANDA: बाढ़ राहत काम में लापरवाही के आरोप में जिले के आठ सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ये केस जिलाधिकारी के निर्देश पर दर्ज किया गया है. डीएम के इस फैसले के विरोध में जिले के तमाम कृषि समन्वयक हड़ताल पर चले गए हैं. 

इन कर्मियों पर बाढ़ पीड़ितों के लिए सूखा राशन पैकेजिंग में कीड़ा लगा खाना पैक करने का आरोप है. आठ कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के खिलाफ कर्मियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया साथ ही बाढ़ राहत का काम नहीं करने का फैसला किया है.

कर्मियों का आरोप है कि जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है उनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो कि पूर्व से ही मेटरनिटी लीव पर हैं. कर्मियों का आरोप है कि छुट्टी पर होने के बाद भी इन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर प्रशानसन  दर्ज मुकदमे को वापस नहीं लेती है तो इसके खिलाफ जमकर आंदोलन किया जाएगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Rajnish Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें