ब्रेकिंग
‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजBJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजBJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

नालंदा में दिनदहाड़े डकैती, कारोबारी के बेटे को बंधक बनाकर ले गए 10 लाख के जेवर और नकदी

NALANDA :नालंदा के सोहसराय थाना इलाके के संगत गली मोहल्ले में इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के घर से 10 लाख से अधिक के सनसनीखेज डाके से हर शहरी दहशत में है. गौरतलब बात यह है कि बदमाश पूर

नालंदा में दिनदहाड़े डकैती, कारोबारी के बेटे को बंधक बनाकर ले गए 10 लाख के जेवर और नकदी
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA :नालंदा के सोहसराय थाना इलाके के संगत गली मोहल्ले में इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के घर से 10 लाख से अधिक के सनसनीखेज डाके से हर शहरी दहशत में है. गौरतलब बात यह है कि बदमाश पूरी रेकी के साथ आए थे. बदमाश इतने बेखौफ थे कि डकैती के दौरान कारोबारी के बेटे को बंधक बनाए रखा और घर से नकदी जेवर सहित 10 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. 

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से मौके से फरार हो गए. बताया जाता है कि संगत गली मोहल्ले के रहने वाले  इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी सुजीत कुमार के घर गुरुवार की सुबह 10:30 बजे चार बदमाश प्रथम तल्ले पर दाखिल हुए. 

उस दौरान कमरे में कारोबारी का 15 साल के बेटा शुभम राज मौजूद था. जिसे बदमाशों ने हथियार का भर दिखाकर बंधक बना लिया और स्टोरवेल से 10 लाख के जेवर और 50 हजार नकदी लूट ली. इस दौरान कारोबारी की पत्नी सुनैना दूसरे तल्ले पर खाना बना रही थी उनको इस बात की भनक तक नहीं लगी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं. वहीं दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें