Clock Tower bihar sharif: हर महीने बिहार के अलग अलग जिले से तरह तरह कि घटनाएं सामने निकल कर आतीं हैं ,कभी पूल टूटने की तो कभी रेलवे ट्रैक चोरी होने का मामला सामने आता है ,अब बिहारशरीफ के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए क्लॉक टावर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि घड़ी उद्घाटन के 24 घंटे के अंदर ही बंद हो गई और उसकी सुइयाँ अलग-अलग समय पर अटक गईं। दावा किया गया है कि टावर के भीतर से चोर तांबे की कीमती तारें चुरा ले गए, जिससे घड़ी काम नहीं कर पा रही है।
नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा के अनुसार, अभी टावर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है और इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ है। प्रगति यात्रा के दौरान घड़ी को केवल अस्थायी रूप से चालू किया गया था, लेकिन बाद में अज्ञात लोगों ने वायरिंग चुरा ली थी ।
आपको बता दे कि कहा जा रहा है की इसको बनाने में 40 लाख रुपये की लागत आई है, हालाँकि अधिकारीयों का कहना है कि इसमे करीब 20 लाख का खर्च आया है . टावर नाला रोड प्रोजेक्ट के अंतर्गत बन रहा है, जो मछली मंडी को मुगल कुआं से जोड़ने का कार्य करेगा। ये प्रोजेक्ट 3 साल पहले अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू कि गयी थी | इस घटना ने सरकारी परियोजनाओं की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल उठा दिए हैं।






