ब्रेकिंग
राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रोटेस्ट, बैंड बाजे के साथ जुलूस निकालकर बांटी गई मिठाईयां

NALANDA: पेट्रोल,डीजल और सिलेंडर के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि और बेरोजगारी को लेकर आज कांग्रेस ने प्रोटेस्ट का अलग तरीका अपनाया। बैंड बाजे के साथ सड़क पर निकले कांग्रेसी का

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रोटेस्ट, बैंड बाजे के साथ जुलूस निकालकर बांटी गई मिठाईयां
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: पेट्रोल,डीजल और सिलेंडर के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि और बेरोजगारी को लेकर आज कांग्रेस ने प्रोटेस्ट का अलग तरीका अपनाया। बैंड बाजे के साथ सड़क पर निकले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाईयां बांटी और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेले पर बाइक रखकर पूरे इलाके का भ्रमण भी किया। 


बैंड बाजे के साथ मिठाई बांट रहे कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जीत का जश्न नहीं मना रहे हैं बल्कि देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।कांग्रेस के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन से लोग भी हैरान रह गए।

दरअसल बिहार शरीफ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध मार्च निकाला गया और लोगों के बीच मिठाईयां बांटी गई। विरोध मार्च शहर के खासगंज मोहल्ले से निकलकर अस्पताल चौक पर खत्म हुई। जहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। वही हर आने जाने वाले लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी। इस दौरान ठेला पर बाइक रखकर पूरे शहर में घुमाया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया।

कांग्रेस जिलााध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि केंद्र की सरकार लगातार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है। आए दिन डीजल,पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। सरकार एक और सभी वर्गों के विकास की बात कहती है तो वहीं दूसरी ओर रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दामों में भी बढ़ोतरी करती है।

कांग्रेस जिलााध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। यही कारण है कि सरकार अमीरों को और अमीर और गरीबों को और गरीब बना रही है। किसानों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है । सरकार नए कृषि कानून बिल बनाकर किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है। पिछले 4 माह से किसान इस बिल के विरोध में धरना पर बैठे हैं लेकिन सरकार इस बिल को वापस नहीं ले रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने आज विरोध का अनोखा तरीका अख्तियार किया है। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें