ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Bihar News: साइबर क्राइम की जांच पड़ गई उलटी, पुलिस ने ही छात्रा की पहचान को कर दिया उजागर

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक छात्रा की गोपनीय शिकायत को पुलिस ने सार्वजनिक कर दिया। वायरल फोटो और चैट अपलोड होने से छात्रा मानसिक तनाव में है। अब जांच साइबर डीएसपी को सौंपी गई है और तस्वीर हटाने की प्रक्रिया जारी है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें गोपनीयता की भूमिका सवालों के घेरे में है। एक छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक वायरल हो रही तस्वीर और चैट स्क्रीनशॉट को उसके नाम से मिलते‑जुलते सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा ब्लैकमेलर द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। उसने पुलिस से यह अनुरोध किया था कि उसकी शिकायत पूरी तरह गोपनीय रखी जाए। लेकिन पुलिस ने शिकायत के हिस्से के रूप में दर्ज फोटो की फोटोकॉपी और पोस्ट की गई चैट का स्क्रीनशॉट पुलिस की साइट (SCRB) पर सार्वजनिक कर दिया है।


दरअसल, छात्रा ने साइबर थाने में आवेदन देते हुए कहा कि वह इस घटना के कारण अत्यधिक भय और मानसिक पीड़ा महसूस कर रही है। आवेदन में लिखा कि उसकी शिकायत में नाम‑पता शामिल है और उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पहचान सार्वजनिक न हो। लेकिन अब उसकी तस्वीर, और ब्लैकमेलर तथा उसकी बीच हुई इनबॉक्स चैट के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक हो चुके हैं, जिससे उसकी परेशानी दोगुनी हो गई है।


आरोपित व्यक्ति चपरा जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सिलहौली का रहने वाला अभिषेक कुमार है। छात्रा का मानना है कि उसने उसके ही नाम जैसा अकाउंट बनाकर फोटो अपलोड किया और उसे ब्लैकमेल करता रहा। उसने पुलिस से अनुरोध किया है कि आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट से यह फोटो डिलीट करवाई जाए।



पुलिस ने जवाब में कहा है कि SCRB पर तस्वीर अपलोड होने को कंप्यूटर ऑपरेटर की गलती माना जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले की जांच साइबर विभाग के डीएसपी हिमांशु कुमार को सौंपी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि SCRB से अपलोड हुई तस्वीरें और स्क्रीनशॉट्स हटवाने के लिए आधिकारिक पत्र भेजा गया है तथा शीघ्र ही सामग्री को सार्वजनिक साइट से हटाया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें