ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।

BIHAR: उधार सब्जी को लेकर मुजफ्फरपुर में बवाल, पुलिस से झड़प, वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में उधार सब्जी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की और पुलिस के साथ बदसलूकी की। जिसका वीडियो वायरल हो चुका है।

Bihar
पुलिस कर्मियों के साथ झड़प
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR: बिहार के मुजफ्फरपुर में उधार सब्जी को लेकर जमकर बवाल हुआ। बात इतनी बढ़ गया गया पुलिस से भी झड़प हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घटना मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच में झड़प हो गई है,जिसके बाद से मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर आगजनी करते हुए बवाल मचाया और पुलिस के साथ में बदसलूकी किया है।मौके पर बनी अफरातफरी की जानकारी के बाद कई थाना की पुलिस ने पहुंच कर हालात को काबू किया है।घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आज मुफ्त की सब्जी को लेकर के मणिका चौक के पास मांझी टोला के लोग पहुंचे थे। इसी दौरान में दोनो में झड़प हो गई।


मौके पर पहुंची हुई पुलिस के साथ में बदसलूकी की गई।जानकारी के बाद मौके पर मुसहरी थाना और आस पास की भी कई थाना की पुलिस ने करवाई करते हुए उपद्रव करने वाले कई लोगों को पकड़ा है और थाने में ले जाकर करवाई में जुटी हुई है। पूरे मामले में मुसहरी थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि देशी शराब के ठिकाने पर पुलिस की डायल 112 की टीम करवाई के लिए पहुंची थी।तभी इसी दौरान में कुछ लोगों उपद्रव मचा रहे थे और फिर उसके बाद सड़क को जाम कर दिया था। पुलिस ने करवाई करते हुए मामला को शांत कराया है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें