Hindi News / bihar / muzaffarpur-news / कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार आयोग पहुंच गई पीड़िता, न्याय...

कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार आयोग पहुंच गई पीड़िता, न्याय की लगाई गुहार

सीतामढ़ी के भिट्ठा थाना में दर्ज हत्या मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान महिला ने मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया। अधिवक्ता एस.के. झा के माध्यम से न्याय की मांग की गई।

1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Apr 14, 2026, 8:02:36 PM

बिहार न्यूज

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल - फ़ोटो सोशल मीडिया

MUZAFFARPUR: सीतामढ़ी जिले के भिट्ठा थाना में एक मुकदमा दिनांक 30.03.2026 को दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस के द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पुलिस की रवैये से परेशान पीड़िता आज मुजफ्फरपुर पहुँची और मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के माध्यम से राज्य मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष दो अलग-अलग आवेदन दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। 


पूरा मामला यह हैं की सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के दामोदरपट्टी सिमरी, वार्ड नं.- 11 निवासी अनीता देवी के पति श्याम महतो की लाश दिनांक- 14.03.2026 को भिट्ठा थाना के पास मिली। इस मामले में तीन को नामजद किया गया। 


परिजनों का आरोप है कि भिट्ठा थाना के थानाध्यक्ष ने अभियुक्तों से मिलकर मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया। पूरे मामले को लेकर मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने बताया कि यह पूरा मामला काफ़ी पेचीदा है, इसकी उच्च स्तरीय जाँच होना आवश्यक हैं। इस पूरे प्रकरण की जाँच अवकाश प्राप्त न्यायाधीश के द्वारा कराने की माँग की गयी है।