Hindi News / bihar / muzaffarpur-news / बिहार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को...

बिहार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच-77 पर कुढ़नी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 23, 2026, 3:47:52 PM

Bihar Road Accident

- फ़ोटो Reporter

Bihar Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-77) पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलिया ओवरब्रिज पर करीब 12:30 बजे हुआ।


तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। 


घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर कुढ़नी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।


पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।   मृतकों की पूरी तरह पहचान नहीं हो सकी थी, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।