ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

मुजफ्फरपुर: यौन शोषण की पीड़िता FIR के लिए भटक रही, थाने में दर्ज नहीं हुआ केस, मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग

मुजफ्फरपुर की मनियारी थाना क्षेत्र की युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन थाने में केस दर्ज नहीं किया गया। अब मामला राज्य और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुँच गया है। पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

bihar
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गाँव की युवती ने बगल के एक गाँव के एक युवक के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पिछले दस दिनों से एफआईआर दर्ज कराने के लिए मनियारी थाना का चक़्कर लगा रही है, लेकिन आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है।


पीड़िता का कहना है कि पिछले पाँच वर्षों से उसके बगल के गाँव का मो. फुरकान नामक युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है और विडिओ बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और युवती के परिजनों से दो लाख रूपये की उगाही भी कर लिया है और फिर से दो लाख रुपये की माँग कर रहा है। 


इस संबंध में स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई और यह तय हुई कि युवक और युवती की शादी करा दी जाएगी लेकिन युवक एवं उसके परिवार वाले पंचायती को मानने से इंकार कर दिया। युवती का कथन है कि युवक एवं उसके परिजन युवती की हत्या करने का भी प्रयास कर चुके हैं। बीते 14 दिसम्बर को रात्रि के 9 बजे युवक एवं उसके परिजन, युवती को और उसके परिजनों को घर आकर धमकी देकर गये, उसके बाद से ही युवती एवं उसके परिजन काफ़ी भयभीत हैं।


 इस संबंध में युवती के द्वारा मनियारी थाना सहित वरीय अधिकारियों को भी लिखित आवेदन के माध्यम से सूचना दी गयी, लेकिन आजतक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। वहीं अब यह मामला राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष पहुँच गया है। मामले के संबंध में मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस.के.झा ने बताया कि यह मामला काफ़ी गंभीर है। पूरे मामले से राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग को अवगत कराया गया है। वहीं आज पीड़िता ने फिर से जिलाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की माँग की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें