ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

मुजफ्फरपुर रेप कांड: मासूम बच्ची का शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों की मदद से किया गया अंतिम संस्कार

बच्ची का शव जैसे ही गांव में पहुंचा परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव के लोग शव को देखते ही रोने लगे। बच्ची के शव का अंतिम संस्कार गांव में समाज के लोगों के सहयोग से किया गया।

bihar
मृतका को कब मिलेगा न्याय?
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में रेप पीड़िता दलित बच्ची की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी। मासूम बच्ची का शव गांव पहुंचते ही मातमी सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों की मदद से अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ श्मशान घाट पर उमड़ी। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने सरकार से यह सवाल किया कि मृत बच्ची को कब न्याय मिलेगा? 


बच्ची का शव जैसे ही गांव में पहुंचा परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव के लोग शव को देखते ही रोने लगे। बच्ची के शव का अंतिम संस्कार गांव में समाज के लोगों के सहयोग से किया गया। वही इस घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन गुस्साएं लोगों ने आरोपी वहसी दरिदें को फांसी की सजा दिये जाने की मांग की।


कुछ दिन पहले भी घटना के विरोध में मुजफ्फरपुर में आक्रोश मार्च निकला गया था, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। वही आज मौत के बाद पटना और मुजफ्फरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला फूंका गया। आक्रोशित कांग्रेस नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफे की मांग की। पटना में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हाथों में चूड़ियां लेकर पहुंची थी। वही नाबालिग बच्ची की मौत के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और पूरी स्थिति पर नजर बनाई हुई है ताकि किसी प्रकार की हिंसा की घटना ना हो। गांव के लोग सरकार से अब यह सवाल पूछ रहे हैं कि मासूम नाबालिग दलित बच्ची को न्याय कब तक मिलेगा?


बता दें कि घटना 26 मई सोमवार की शाम की है। कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़के ने 11 साल के नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर बगल के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और धारदार हथियार से गले और सीने पर हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। लड़की का इलाज पीएमसीएच लाया गया जहां बेड नहीं मिला। बच्ची एम्बुलेंस में ही तड़पती रही। वो जिंदगी और मौत के बीच जुझ रही थी। जिसकी आज मौत हो गयी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कार्यकर्ताओं के साथ PMCH पहुंचे थे। बच्ची को बेड दिलाने के लिए उन्होंने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को कॉल किया था। लेकिन उन्होंने उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष फोन रिसीव नहीं किया। इस बात की जानकारी राजेश राम ने मीडिया को दी। कहा यदि बच्ची का सही समय पर इलाज शुरू होता तो आज वो हम सबके बीच होती। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें