Hindi News / bihar / muzaffarpur-news / ढाबे की आड़ में गंदा खेल: 500 रुपये में जिस्मफरोशी, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल…...

ढाबे की आड़ में गंदा खेल: 500 रुपये में जिस्मफरोशी, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल… मुजफ्फरपुर में छापे से खुली सनसनीखेज सच्चाई

Sex Racket: मुजफ्फरपुर के एक ढाबे से ऐसा खुलासा हुआ, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। खाने-पीने की आड़ में यहां एक खतरनाक खेल चल रहा था, जिसका सच पुलिस छापे में सामने आया—और मामला उम्मीद से कहीं ज्यादा गंभीर...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 16, 2026, 10:37:20 AM

ढाबे की आड़ में गंदा खेल: 500 रुपये में जिस्मफरोशी, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल… मुजफ्फरपुर में छापे से खुली सनसनीखेज सच्चाई

- फ़ोटो

Bihar Sex Racket: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक ढाबे के पीछे चल रहे काले धंधे का ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। गरहां ओपी क्षेत्र के पटियासा स्थित फोरलेन किनारे बने एक ढाबे में देह व्यापार के साथ-साथ गंदे वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का खेल चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश हुआ, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।


जानकारी के मुताबिक, यह ढाबा बाहर से एक सामान्य खाने-पीने की जगह लगता था, लेकिन अंदर ही अंदर यहां संगठित तरीके से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। युवतियों को मजबूरी और धमकी के सहारे इस धंधे में धकेला जा रहा था। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दो युवतियों को मुक्त कराया, जो मीनापुर और तुर्की थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं।


पूछताछ में युवतियों ने जो खुलासे किए, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि ढाबे का मैनेजर मिथिलेश कुमार इस पूरे रैकेट का संचालन करता था। वह लड़कियों से डील करता और उन्हें ग्राहकों के पास भेजता था। एक ग्राहक से मिलने वाले पैसे में से लगभग आधी रकम यानी 50 प्रतिशत हिस्सा मैनेजर खुद रख लेता था, जबकि लड़कियों को महज 500 से 600 रुपये ही दिए जाते थे।


सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि यहां आने वाली युवतियों के गुप्त वीडियो बनाए जाते थे। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उन्हें बार-बार इस धंधे में आने के लिए मजबूर किया जाता था। यानी यह सिर्फ देह व्यापार का मामला नहीं, बल्कि ब्लैकमेलिंग और मानसिक शोषण का भी गंभीर मामला है।


पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान ढाबे के काउंटर से कई आपत्तिजनक सामान, हिसाब-किताब की डायरी और अन्य संदिग्ध चीजें बरामद की हैं। इस मामले में ढाबे के मैनेजर मिथिलेश कुमार और एक अन्य आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, ढाबे के मालिक उमेश राय को भी इस रैकेट में शामिल होने के आरोप में नामजद किया गया है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक जगह का मामला नहीं है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि अहियापुर और आसपास के इलाकों में फोरलेन के किनारे कई और जगहों पर इस तरह के धंधे चल रहे हैं। कुछ आवासीय होटलों में भी ऐसे रैकेट सक्रिय हैं, जहां जोड़ों को घंटे के हिसाब से कमरे दिए जाते हैं।


इस खुलासे के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।


इसी बीच जिले में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ गंभीर अपराध की घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।