Hindi News / bihar / muzaffarpur-news / मुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की...

मुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र स्थित नरौली बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गए थे। पुलिस ने अब तक 4 बच्चों को बरामद कर लिया है, जबकि बाकी बच्चों की तलाश जारी है।

1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated May 12, 2026, 10:55:17 PM

बिहार न्यूज

पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो सोशल मीडिया

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली स्थित बाल आश्रय गृह से 10 मई की देर रात करीब 10 बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गए थे। उनमें से 4 बच्चों को बरामद कर लिया गया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने इस बात की जानकारी दी है।


बता दें कि 11 मई को मुजफ्फरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार जब नरौली स्थित इस बाल आश्रय गृह में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे तभी इसी क्रम में यह बात सामने आई कि बड़ी संख्या में बच्चे वहां से गायब हैं। बताया गया कि 10 मई की देर रात सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए करीब 10 बच्चे आश्रय गृह की दीवार लांघकर या किसी अन्य रास्ते से भाग गये थे। 


इन बच्चों में 4 को तो बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य बच्चों की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। उम्मीद जतायी जा रही है कि अन्य बच्चों को भी जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। लेकिन इस घटना ने प्रशासन की कार्यशैली और आश्रय गृह की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं।


बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र स्थित नरौली बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गए थे। पुलिस ने अब तक 4 बच्चों को बरामद कर लिया है, जबकि बाकी बच्चों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।