ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय स्कूल संचालक राकेश साह ने अपने स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका शाईस्ता परवीन से नेपाल जाकर शादी कर ली। शादी का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षिका के भाई ने अपहरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बिहार न्यूज
32 साल छोटी लड़की से शादी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आया है। यहां 60 वर्षीय प्राइवेट स्कूल के संचालक राकेश साह ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली 28 वर्षीय शिक्षिका शाईस्ता परवीन से शादी कर ली। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं और दोनों की उम्र में करीब 32 साल का अंतर है।


मिली जानकारी के अनुसार, शाईस्ता परवीन राकेश साह के स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम संबंध में बदल गया। 18 फरवरी को दोनों घर से भागकर नेपाल चले गये और वहां दोनों ने शादी रचा ली। स्कूल के संचालक ने 32 साल छोटी लड़की से शादी रचा ली। शादी का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह अब चर्चा में बन गया। 


वायरल वीडियो में शाईस्ता ने अपनी मर्जी से वर्ष 2025 में शादी करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जहां हैं, खुश हैं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। साथ ही उन्होंने पति के परिवार को परेशान न करने की अपील की है।


इधर, शाईस्ता के भाई ने औराई थाने में आवेदन देकर राकेश साह समेत 7 लोगों पर अपहरण और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। शिकायत में राकेश की पत्नी, बेटी और अन्य पर भी साजिश का आरोप लगाया गया है। भाई ने पुलिस से बहन की बरामदगी की मांग की है। उनकी बहन के साथ जिस स्कूल संचालक ने शादी रचाई है, उनकी उम्र उनकी बहन से 32 साल अधिक है। 


मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें