ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। मुसहरी थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में और भी कड़े साक्ष्य जुड़ने की उम्मीद है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। अपनी बुआ के घर होली मनाने आई एक नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया। 


बताया जाता है कि पीड़िता बाहर की रहने वाली है और मुसहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर छुट्टियां मनाने आई थी। युवक ने उसे अकेला पाकर हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने किशोरी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पीड़िता बदहवास हालत में बुआ के घर रोते बिलखते हुई और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। 


किशोरी के साथ हुई इस दरिंदगी की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिना देरी किए मामले की सूचना स्थानीय मुसहरी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला जिसे देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। 


 पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। मुसहरी थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में और भी कड़े साक्ष्य जुड़ने की उम्मीद है। पुलिस ने कानून की विभिन्न सुसंगत धाराओं, जिसमें पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) भी शामिल है, के तहत मामला दर्ज किया है।


इस पूरे मामले की पुष्टि डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने की है। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि "मुशहरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। पुलिस मामले के हर तकनीकी और वैज्ञानिक पहलू की जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।


इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब एक बच्ची अपने रिश्तेदारों के घर भी सुरक्षित नहीं है, तो यह चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के जरिए की जाए ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और समाज में अपराधियों के बीच एक कड़ा संदेश जाए। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें