1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 11, 2026, 4:24:38 PM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरमा गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब अपनी तीसरी शादी की तैयारी कर रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह दुखद घटना रविवार को उस समय हुई जब मृतक रंजीत भगत अपनी शादी के लिए खरीदारी करने केरमा चौक गया था।
रंजीत भगत केरमा चौक पर शादी के तैयारी के लिए सामान खरीदारी कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर पड़े। आस-पास मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि रंजीत भगत वैशाली जिले के एक निजी डिग्री कॉलेज में कार्यरत थे। उनकी दो शादियां पहले ही हो चुकी थीं और आगामी 13 मई पूजा माटकोर और 14 मई को तीसरी शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और हर तरफ खुशियों का माहौल था।
इस अचानक हुई अनहोनी ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।