ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

जो कोरोना से लड़कर बच गए.. स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें भी मृत बता दिया

MUZAFFARPUR : जिले से स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की लिस्ट में चार जिंदा लोगों के नाम डाल दिए गए। स्वास्थ्य महकमे ने कोरोन

जो कोरोना से लड़कर बच गए.. स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें भी मृत बता दिया
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR : जिले से स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की लिस्ट में चार जिंदा लोगों के नाम डाल दिए गए। स्वास्थ्य महकमे ने कोरोना संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए 4 लोगों को मुर्दा बता दिया। इनमें एक दरभंगा, एक निजी अस्पताल और दो एसकेएमसीएच में इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। सरकार की तरफ से कोरोना मृतकों को मिलने वाली अनुग्रह राशि के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने जांच के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ी है। विभाग को चारों लोग जिंदा मिले। विभाग ने सिविल सर्जन को पत्र लिखा। तत्काल इन लोगों के नाम पोर्टल की मृतकों की सूची से हटाने को कहा। 


शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने कहा कि चारों नाम जल्द मृतकों की सूची से हट जाएंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से पोर्टल पर मृतकों की सूची दर्ज कर दी गई। उल्लेखनीय है कि पहले कोविन पोर्टल पर 125 मृतकों की सूची दो-दो बार दर्ज करने का खुलासा हो चुका है। जानकारी के अनुसार जिस अस्पताल में इनका इलाज हुआ, स्वस्थ होने के बाद भी उसी अस्पताल ने कोविन पोर्टल पर मृतकों की सूची में नाम दर्ज कर दी। स्वास्थ्य विभाग को इसकी रिपोर्ट भी भेज दी। स्वास्थ्य विभाग ने भी बगैर जांच किए सभी के नाम मुआवजा भुगतान को भेज दिया। आपदा प्रबंधन विभाग ने भौतिक सत्यापन में सभी को जिंदा पाया है।


कोरोना मृतकों की 4 सूची आपदा प्रबंधन विभाग को भेजी गई है। इनमें 991 लोगों का नाम हैं। 400 के करीब लोगों को सहायता मिल चुकी है। इनमें पहली लहर में 133 मृतकों में 25 की आरटीपीसीआर, ट्रनेट जांच की आईडी है। दूसरी लहर के दौरान 858 मृतकों की सूची आपदा प्रबंधन विभाग को भेजी गई है। आरटीपीसीओर व ट्रेनेट जांच में 200 मृतकों का आईडी है। 241 लोगों का आईडी पोर्टल पर है। एचआरसीटी कराने वाले 79 लोगों की मौत बताई गई। है। दूसरे जिले के 125 संक्रमितों की मौत मुजफ्फरपुर में हुई। जबकि, 23 लोगों की मौत प्रदेश से बाहर हुई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें