ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप

Bihar News: मुजफ्फरपुर में रोजमर्रा की जिंदगी अचानक तनाव और हंगामे में बदल गई। हफ्तों से गैस सिलेंडर न मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मनियारी की एक गैस एजेंसी के सामने भारी विरोध देखने को मिला। सवाल ये उठता है—क्यों आम जनता को अपनी बुनियादी जरू

‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में इन दिनों घरेलू गैस की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच मनियारी स्थित ‘गृहस्ती इंडियन ग्रामीण वितरक’ गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज दर्जनों लोगों ने एजेंसी परिसर में जमकर हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।


बताया जा रहा है कि कई उपभोक्ता पिछले कई हफ्तों से गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे थे। लोगों का आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग भी कराई और भुगतान भी किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बार-बार एजेंसी पहुंचने के बाद भी हर बार उन्हें ‘आज-कल’ कहकर लौटा दिया जाता है।


हंगामे में शामिल उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। इससे लोगों में काफी नाराजगी है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को इस समस्या से ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।


मामला तब और गरमा गया जब कुछ उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक से सीधे जवाब मांगा। आरोप है कि सवाल पूछने पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, बल्कि उल्टा पुलिस बुलाने और कार्रवाई कराने की धमकी दी गई। मनियारी के सिलौत निवासी अमरजीत कुमार ने आरोप लगाया कि अपनी समस्या रखने पर एजेंसी प्रबंधन ने उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।


घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार डिजिटल व्यवस्था और सुविधाओं की बात करती है, वहीं दूसरी ओर बुकिंग के बावजूद हफ्तों तक गैस नहीं मिल पा रही है, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।


वहीं दूसरी तरफ एजेंसी मालिक ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि गैस की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है, क्योंकि ऊपर से गैस की गाड़ियां देर से पहुंच रही हैं। जैसे ही सिलेंडर की खेप आती है, प्राथमिकता के आधार पर वितरण शुरू कर दिया जाता है।


एजेंसी प्रबंधन के अनुसार, मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है और इसमें किसी तरह का पक्षपात नहीं किया जा रहा है। हालांकि, लगातार हो रही देरी से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें