ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बिहार: घर से भागकर चाचा से की थी शादी, 3 महीने बाद लड़की की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां चाचा से शादी के बाद एक भतीजी की संदिग्ध मौत हो गई। तीन महीने पहले ही रिश्ते में चाचा ने भतीजी से शादी कर ली थी, जिसके बाद लड़की ने वीडिय

बिहार: घर से भागकर चाचा से की थी शादी, 3 महीने बाद लड़की की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां चाचा से शादी के बाद एक भतीजी की संदिग्ध मौत हो गई। तीन महीने पहले ही रिश्ते में चाचा ने भतीजी से शादी कर ली थी, जिसके बाद लड़की ने वीडियो बनाकर शादी का ऐलान किया था। घटना मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत राजखंड दक्षिणी पंचायत के कोकिलवारा गांव की है। 



तीन महीना पहले चाचा भतीजी के बीच प्यार हो गया था और दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। जानकारी के मुताबिक़ शादी के बाद लड़के ने अपनी प्रेमिका को तीन महीने तक एक रिश्तेदार के यहां रखा था, जिसके बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी। जब उसे शुक्रवार को इलाज के लिए ले जाय गया तो उसने दम तोड़ दिया। 



मृतक के पिता रामवृक्ष दास ने अपनी 22 साल की बेटी पूजा कुमारी के शव को शमशान में तकरीबन 3 घंटे तक रोके रखा और पुलिस को सूचना दी। बाद में उसका अंतिम संस्कार कराया गया। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को पहले घर से भगाया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। औराई थाना अध्यक्ष ने कहा कि अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें