ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार: फिल्मी स्टाइल में दारू सप्लाई, एंबुलेंस के अंदर रखे ताबूत में शव की जगह मिली शराब; पुलिस के उड़े होश

GAYA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. लेकिन शराब माफिया नए नए तरीके अपना कर न सिर्फ शराब का कारोबार कर हैं और अपनी नए तरीके से प्रशासन को हैरत में डाल रहे हैं. शराब माफिया की इस नई टेकिनिक

बिहार: फिल्मी स्टाइल में दारू सप्लाई, एंबुलेंस के अंदर रखे ताबूत में शव की जगह मिली शराब; पुलिस के उड़े होश
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. लेकिन शराब माफिया नए नए तरीके अपना कर न सिर्फ शराब का कारोबार कर हैं और अपनी नए तरीके से प्रशासन को हैरत में डाल रहे हैं. शराब माफिया की इस नई टेकिनिक से पुलिस और उत्पाद विभाग भी हैरान है. ताजा मामला गया जिले है जहां एक एंबुलेंस में रखे गए ताबूत को जब उत्पाद टीम ने खोला तो सबके होश उड़ गए


उत्पाद टीम को झारखंड से आ रही एम्बुलेंस पर शक था. और उनका शक और गहरा गया जब उन्होंने गाड़ी में लदे ताबूत की चौड़ाई देखा. शक के अधर पर जब एम्बुलेंस में लदे ताबूत को खोला गया तो वहां मौजूद सभी लोग चौंक पड़े. ताबूत में लाश की जगह शराब की बोतलें सजा कर रखी थीं. इस ताबूत में  240 बोतल विदेशी शराब रखी थी. एक्साइज टीम ने एंबुलेंस समेत शराब को जब्त कर लिया है. साथ ही झारखंड के दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप रांची से मुजफ्फरपुर जा रही थी. 



उत्पाद चेक पोस्ट पर तैनात इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने इस कार्रवाई की पूरी जानकारी देते हुए कह कि देर रात डोभी थाना क्षेत्र के धीरजा पुल के पास शक के आधार पर एम्बुलेंस को रोका गया. उसमें चौड़ा ताबूत देखकर शक हुआ. चालक और साथ बैठे एक युवक को ताबूत खोलने के लिए कहा तो बोला कि इसमें शव है. तस्करों ने अपनी बात को साबित करने के लिए रोते-बिलखते परिजनों से भी बात करायी. लेकिन जब ताबूत खोला है तो शव के जगह बोतलें थी.

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें