ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार में बागमती नदी पर बनेगा 3.35 किमी लंबा एलिवेटेड पुल, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी

Bihar News: औराई के बभनगामा में बागमती नदी पर 3.35 किमी लंबे एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण के लिए 12.4857 एकड़ भूमि अधिग्रहण को मंजूरी, 87 रैयत प्रभावित होंगे; 814.22 करोड़ की फोरलेन सड़क परियोजना से बाढ़ में भी बना रहेगा संपर्क।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड अंतर्गत बभनगामा मौजा में बागमती नदी पर 3.35 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण के लिए 12.4857 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। समाहर्ता ने भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है और इसकी अधिसूचना भी प्रकाशित कर दी गई है। इस प्रक्रिया में बभनगामा मौजा के 87 रैयत प्रभावित होंगे।


परियोजना के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) पहले ही कराया जा चुका है, जिसमें इसे लोक प्रयोजनार्थ महत्वपूर्ण बताया गया था। भूमि अधिग्रहण के कारण संभावित रूप से विस्थापित होने वाले परिवारों को चिह्नित कर उन्हें पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा।


अब अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की किस्म और दर का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि औराई-हथौड़ी-अतरार-बभनगामा पथ का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई 21.36 किलोमीटर है। इसी परियोजना के तहत बागमती नदी पर एलिवेटेड ब्रिज बनाया जाएगा। यह सड़क फोरलेन होगी।


करीब 814.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का निर्माण बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। सड़क निर्माण को दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पथ के निर्माण से बाढ़ के समय भी औराई प्रखंड का मुख्यालय से संपर्क बाधित नहीं होगा। साथ ही सीतामढ़ी तक आवागमन सुगम हो जाएगा। 


वर्तमान में मुजफ्फरपुर और औराई के बीच आवागमन के लिए लोगों को सीतामढ़ी जिले के वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दूरी और समय दोनों अधिक लगते हैं। नई सड़क बनने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी और क्षेत्र के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें