ब्रेकिंग
देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, ससुरालवालों पर जलाकर हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और जलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादर इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र निवासी रामविंद सहनी की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


शादी के कुछ समय बाद ही शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

मृतका की बड़ी बहन संजू देवी ने बताया कि नेहा की शादी तीन वर्ष पूर्व अहियापुर के दादर निवासी गुड्डू सहनी के साथ धूमधाम से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालों ने नेहा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। विवाद इतना बढ़ा कि नेहा तंग आकर अपने मायके चली गई थी। आरोप है कि उसका पति गुड्डू वहां भी पहुंच गया और उसके साथ मारपीट की।


परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

परिजनों का दावा है कि ससुराल वालों ने साजिश के तहत नेहा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी। जहां ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहा है, वहीं मायके वालों का स्पष्ट कहना है कि यह एक सोची-समझी हत्या है।


पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मृतका के पति और ससुराल के अन्य सदस्यों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। मामले की पुष्टि थानेदार रोहन कुमार ने की।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें