ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड

पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। अंततः उसे उसके घर के पास से ही दबोच लिया गया। पुलिस अब फरार चल रहे बाकी तीन अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है।

बिहार न्यूज
वर्चस्व की लड़ाई में मारी थी गोली
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने होली के दिन अहियापुर थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी जीतन राय को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कई गंभीर मामलों में वांछित था।


वर्चस्व की लड़ाई में मारी थी गोली 

घटना होली की शाम अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर की है। पुलिस के अनुसार, आपसी रंजिश और क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें आयुष कुमार नामक एक किशोर को गोली लग गई थी। घायल किशोर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने पुलिस को दिए बयान में हमलावरों की पहचान की थी। इसी आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।


सात में से चार आरोपी अब तक गिरफ्तार

नगर डीएसपी-2 बिनीता सिन्हा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस गोलीबारी कांड में कुल सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद अब तक जीतन राय सहित चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। तीन अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम छापेमारी कर रही है।


गोल्ड लूट समेत कई मामलों में था वांटेड

गिरफ्तार जीतन राय एक कुख्यात अपराधी है। डीएसपी ने बताया कि उसके खिलाफ अहियापुर, कांटी और सदर थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। वह सदर थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी 'गोल्ड लूट' की घटना में भी मुख्य आरोपी था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। अंततः उसे उसके घर के पास से ही दबोच लिया गया। पुलिस अब फरार चल रहे बाकी तीन अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें