ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: 25 अगस्त से लापता धनेश्वर राय का शव कुएं से बरामद, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Bihar News: मुंगेर के करैली गांव में 25 अगस्त से लापता धनेश्वर राय का शव कुएं से मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर जताया विरोध..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मुंगेर के नक्सल प्रभावित करैली गांव में 25 अगस्त से लापता धनेश्वर राय का शव गांव के पास एक कुएं से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया है।


धरहरा लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य करैली गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 25 अगस्त से लापता धनेश्वर राय का शव गांव से 50 मीटर दूर बहियार में स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। मृतक की पत्नी दयमंती देवी ने शव की पहचान की। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि धनेश्वर की मौत उसी दिन हो गई होगी, जिस दिन वह लापता हुए थे।


स्थानीय युवक गाय चराने के लिए बहियार गए थे, जब उन्हें कुएं से तेज दुर्गंध आई। खोजबीन करने पर कुएं में उल्टे अवस्था में एक शव दिखा। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।


शव की पहचान के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पुलिस बल का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले ही उनके द्वारा जताई गई हत्या की आशंका को गंभीरता से नहीं लिया और घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों ने अभद्र भाषा का उपयोग किया। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर हालात को नियंत्रित किया गया।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धरहरा लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा। मामले की जांच जारी है।


रिपोर्टर: मो. इम्तियाज

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें