ब्रेकिंग
जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

पुत्ररत्न की प्राप्ति पर मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को दी बधाई, बोले..पिता और पुत्र का जीवन खुशियों से भरा रहे, यही कामना है

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अपने फेसबुक वॉल पर तेजस्वी यादव को मुबारकबाद देते हुए लिखा, "नेता प्रतिपक्ष और मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न प्राप्ति पर दिली मुबारकबाद।"

bihar
तेजस्वी यादव को मुबारकबाद
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव दूसरे बच्चे के बाप बन गए हैं। लालू यादव और राबड़ी देवी अपने इकलौते पोते के आगमन से काफी खुश हैं। दोनों दादा-दादी की खुशी का ठिकाना नहीं है। तेजस्वी यादव को सोशल मीडिया पर ढेरों बधाई भरा संदेश लोग दे रहे हैं। वही विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 


बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को पुत्ररत्न की प्राप्ति के लिए विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मुबारकबाद दी है। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अपने फेसबुक वॉल पर तेजस्वी यादव को मुबारकबाद देते हुए लिखा, "नेता प्रतिपक्ष और मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न प्राप्ति पर दिली मुबारकबाद।"


उन्होंने आगे ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव के जीवन में खुशियां और भी बढ़ें, और उनका परिवार सदा मुस्कुराता रहे। नन्हे भतीजे को भी उन्होंने ढेर सारा प्यार दिया है।वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी तेजस्वी यादव के पुत्ररत्न की प्राप्ति पर बधाई दी है। उन्होंने कहा पिता और पुत्र का जीवन खुशियों से भरा रहे, यही कामना है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें