ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति: मुजफ्फरपुर टेक्सटाइल पार्क में हाई स्पिरिट कमर्शियल वेंचर्स का उद्घाटन उधर पति दुबई गया इधर सास और ननद को खिला दिया नींद की गोली, आशिक को घर पर बुलाकर रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई बहू Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश ने IAS को लगाई फटकार, कहा - आप कुछ नहीं जानते ...

CM Nitish Kumar Pragati Yatra : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी पहुंचे। इसके बाद विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान 140 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मधुबनी वासियों को 1000 करोड़ की सौगात

CM Nitish Kumar Pragati Yatra:

12-Jan-2025 03:00 PM

By First Bihar

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर निकले हुए हैं। वर्तमान में सीएम के यात्रा का दूसरा चरण जारी है और ऐसे में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधुबनी पहुंचे और यहां के लोगों को करोड़ों कि सौगात दी। लेकिन, इस दौरान जो बात अहम तौर पर देखने को मिला वह था कि सीएम नीतीश कुमार एक अधिकारी को फटकार लगाते हुए नजर आए। 


दरअसल, अपने प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने एक IAS को डांट भी लगाई। यह IAS अधिकारी कोई और नहीं बल्कि एस सिद्धार्थ थे। इनको सीएम ने कहा कि- आप मेरी बात नहीं समझ रहे। कुछ नहीं जानते हैं। आप। हम 2006 में स्वंय सहायता समूह की शुरुआत किए हैं। केंद्रीय मंत्री थे तो जगह-जगह जाकर देखते थे। जब 2005 में बिहार में हम आ गए, तो देखा कि यहां पर नहीं है। इसके बाद कर्ज लेकर हमलोग यहां पर शुरू किए। जैसे ही ये शुरू हुआ, तब हमने महिलाओं को जीविका दीदी कहा।


इसके बाद सीएम मीडिया कर्मियों को डांटते हुए कहा, इधर आओ, सब सुनो यहां। कैसे बना है। जीविका दीदी को कहा, अब आपलोगों का पहनावा भी ठीक हो गया है। हम जहां भी जाते हैं, एक बार जीविका दीदियों से जरूर मिलते हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक जीविका दीदी सीएम नीतीश को दुपट्टा देने के लिए लगातार आवाज लगा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री अपने धुन में दिखे। वे इधर-उधर नजर घूमाते दिखे, लेकिन जीविका दीदी का भेंट नहीं लिया। बाद में सीएम नीतीश ने सभी जीविका दीदी से कहा, 'याद है न मुख्यमंत्री का काम।