ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट

मधुबनी में वाणिज्यकर विभाग की छापेमारी में हार्डवेयर व्यवसायी द्वारा 38 लाख से अधिक की कर चोरी का मामला सामने आया। व्यवसायी ने 15 लाख रुपये तत्काल जमा किए, बाकी राशि जल्द देने का आश्वासन दिया।

बिहार न्यूज
अन्य व्यवसायियों पर भी होगी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHUBANI: मधुबनी में वाणिज्यकर विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक हार्डवेयर व्यवसायी के यहां छापेमारी की। जांच के दौरान करीब 38 लाख रुपये से अधिक की कर चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद व्यवसायी ने तत्काल 15 लाख रुपये जमा किया। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। उम्मीद जतायी जा रही है कि अब अन्य व्यवसायियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 


वाणिज्यकर विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर  मधुबनी जिले में कर चोरी  के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शहर के लोहापट्टी स्थित हार्डवेयर एवं पेंट व्यवसायी हनुमान आयरन स्टोर वाणिज्यकर विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान 38 लाख ,2 हजार, 246 रुपया ,50 पैसा की कर चोरी का उजागर हुआ। छापेमारी में पता चला कि चार वर्षों से नकद कर का भुगतान नहीं किया जा रहा था। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उक्त प्रतिष्ठान द्वारा पिछले लगभग चार वर्षों से नकद कर का नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिससे सरकारी राजस्व को क्षति पहुंच रही थी।


 निरीक्षण में 38 लाख से अधिक का कर चोरी  उजागर हुआ .टीम द्वारा विस्तृत जांच के क्रम में कुल ₹38,02,246.50 (अड़तीस लाख दो हजार दो सौ छियालिस रुपये पचास पैसे) के कर चोरी का मामला उजागर किया गया। रेड के बाद व्यवसायी ने कर बकाया होने की बात को स्वीकार किया और तत्काल 15 लाख रुपये जमा किया। जांच के दौरान व्यवसायी द्वारा कर छुपाव को स्वीकार करते हुए तत्क्षण ₹15,00,000 (पंद्रह लाख रुपये) नकद के रूप में जमा कर दिया गया। साथ ही शेष बकाया राशि को आगामी कुछ दिनों में जमा कराने का आश्वासन भी दिया गया, जिसे निरीक्षण टीम द्वारा स्वीकार किया गया। अब अन्य व्यवसायियों पर भी कार्रवाई होगी। 


वाणिज्यकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में ऐसे अन्य चुनिंदा व्यवसायियों के यहां भी निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा, जो नकद कर भुगतान में लापरवाही बरत रहे हैं। छापेमारी टीम में धर्मदेव कुमार, राज्यकर संयुक्त आयुक्त,शशि भूषण कुमार, उपायुक्त,सिंकेश कुमार, उपायुक्त,अविनाश कुमार, राज्यकर सहायक आयुक्त शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि टैक्स भुगतान में पारदर्शिता रखें। वाणिज्यकर विभाग ने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि वे समय पर एवं नियमानुसार कर का भुगतान सुनिश्चित करें। कर चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें