ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

Bihar news: कपड़ा धोने गई 11 साल की बच्ची की पोखर में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar news: मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई.

Bihar news
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar news: बिहार के मधुबनी जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जहां 11 वर्षीय बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौक पर शनिवार यानि 19 अप्रैल को घटित हुई है। मृतिका की पहचान निधि कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची गांव के ही उमेश कुमार राम की पुत्री है।


जानकारी के मुताबिक, निधि सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित पोखर पर कपड़े धोने गई थी, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के बाद पोखर में उसका शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता उमेश कुमार राम, जो एक निजी क्लिनिक में कार्यरत हैं, उसको जैसे ही सूचना मिली, वह आनन-फानन में घर पहुंचे। मां और पड़ोस के लोग भी रोते-बिलखते पोखर की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से निकाला गया।


सूचना पाकर लौकहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, पूछताछ के दौरान मृतिका के पिता ने बताया कि "मैं ड्यूटी पर था जब मुझे फोन आया कि निधि डूब गई है। भागते हुए आया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था... हम लोग बिल्कुल टूट गए हैं। ये पोखर बहुत पुराना है और इसके आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है। पहले भी लोग यहां फिसल चुके हैं। प्रशासन को इसे सुरक्षित बनाना चाहिए।"


वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच की जा रही है।" इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पोखर के चारों ओर किसी प्रकार के सुरक्षा उपाय न होने पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी छोटे बच्चे फिसल चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस घटना से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें