ब्रेकिंग
सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनसीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

शादी की खुशियों के बीच मची चीख-पुकार: बेकाबू कार ने दो को कुचला, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब मटकोर समारोह के दौरान एक बेकाबू आल्टो कार भीड़ में घुस गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

शादी की खुशियों के बीच मची चीख-पुकार: बेकाबू कार ने दो को कुचला, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में शादी समारोह के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित पिपरौन गांव में मटकोर कार्यक्रम के दौरान एक बेकाबू आल्टो कार भीड़ में घुस गई, जिससे दो युवक उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शादी का माहौल मातम में बदल गया।


मृतक युवक की पहचान पिपरौन गांव निवासी रौशन कुमार साह के पुत्र प्रवीण कुमार साह के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान सेम्हली गांव निवासी गोपाल कुमार के रूप में की गई है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए पिपरौन गांव पहुंचे थे। गांव में मटकोर की रस्म चल रही थी और आसपास काफी भीड़ भी जुटी हुई थी। इसी दौरान दोनों युवक पिपरौन बाजार के पास सड़क किनारे खड़े थे। तभी साहरघाट से उमगांव की ओर जा रही एक तेज रफ्तार आल्टो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे खड़े दोनों युवकों को कुचल दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। देखते ही देखते कार दोनों युवकों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए उमगांव अस्पताल पहुंचाया।


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रवीण कुमार साह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक गोपाल कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।


इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। शादी के माहौल में अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे को बेहद दुखद बताया और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।


घटना की सूचना मिलने के बाद हरलाखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


हरलाखी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि बेकाबू कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा युवक घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार चालक की पहचान करने और आगे की कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें